राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर Rajasthan GK In Hindi

1. जर्मनी द्वारा पोषित ‘आपणी योजना’ राजस्थान में कौन से जिलों में चल रही हैं?
उत्तर. चूरू-हनुमानगढ़
2. प्रसिद्ध चौरासी खम्भों की छतरी कहां स्थित है?
उत्तर.बूंदी
3. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित टेराकोटा कलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव से संबंधित है?
उत्तर. मोलेला (राजसमंद)
4. साहिबद्दीन व मनोहर किस शैली के चित्रकार हैं?
उत्तर. यह दोनो उदयपुर शैली के चित्रकार हैं.
5. इंग्लिश चैनल को पार करने वाली राजस्थानी तैराक कौन है?
उत्तर. भक्ति शर्मा इंग्लिश चैनल को पार करने वाली राजस्थानी तैराक है. 2008 में भक्ति शर्मा ने इंग्लिश चैनल पार किया था।
6. मैंगनीज का सर्वाधिक उत्पादन जिस जिले में होता है, वह है?
उत्तर. बांसवाड़ा
7. डूंगरपुर स्थित नौलखा बावड़ी (1586) किसने बनवाई?
उत्तर. रानी प्रीमलदेवी
8. किस राजपूत शासक ने औरंजेब के समय के हिन्दू देवमूर्तियों को संरक्षण प्रदान किया
उत्तर. मेवाड के महाराणा राजसिंह ने
9. हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व किन दो सेनापतियों ने किया?
उत्तर. जयपुर के राजा मानसिंह और आसफ खां ने अकबर की सेना का नेतृत्व किया.
10. राजस्थान के किस क्रान्तिकारी ने पुलिस अधिकारी प्राणनाथ डोगरा पर गोली चलाई थी?
उत्तर. ज्वालाप्रसाद शर्मा ने पुलिस अधिकारी प्राणनाथ डोगरा पर गोली चलाई थी.

11. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79, 89 एवं 8 जहां मिलते हैं, वह स्थान है?
उत्तर. अजमेर
12. सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागर के अवशेष है
उत्तर. टेथिस सागर के
13. 2011 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का पूरे देश में कौनसा स्थान है?
उत्तर. जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का पूरे देश में आठवां स्थान है।
14. राजस्थान की आकृति कैसी है?
उत्तर. विषमकोण चतुर्भुज (पतंग)
15. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलाती है?
उत्तर. भाकर
16. राजस्थान में मुख्य टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र हैं?
उत्तर. डेगाना
17. राजस्थान में खेल के सामान हेतु कौनसा जिला प्रसिद्ध है?
उत्तर. राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला खेल सामान के लिए प्रसिद्ध है.
18. जोधपुर के निकट ओसियां में मंदिरों का समूह जिनकी देन है, वह वंश है?
उत्तर. प्रतिहार
19. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई?
उत्तर. 1988-89
20. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने पर वसूल किया जाने वाला कर क्या कहलाता था?
उत्तर. दाण (चुंगी)

21. सर सी. वी. रमण ने आईस लेंड ऑफ़ ग्लोरी किस नगर को कहा था?
उत्तर. जयपुर को
22. सिलीकन सिटी, प्रथम सेजों (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में से एक है, जो भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार से स्वीकृत हो चुकी है, स्थित है?
उत्तर. खुशखेड़ा (भिवाड़ी) में
23. राजस्थान/उत्तरी भारत का पहला डी.ए.पी. खाद प्रोजेक्ट कहाँ स्थापित होना प्रस्तावित है?
उत्तर. कपासन (चित्तौडग़ढ़)
24. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कहां पर है?
उत्तर. जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज)
25. वह खनिज जो मिट्टी की क्षारीयता का उपचार करने में तथा स्वास्थ्य व निर्माण उद्योग क्षेत्र में काम आता है, वह अधिकांशत: पाया जाता है (जिप्सम)?
उत्तर. नागौर
26. बीकानेर के रायसिंह ने दो मुगल बादशाहों की सेवा की, वे थे?
उत्तर. अकबर और जहाँगीर
27. कालीबंगा सभ्यता को सर्वप्रथम प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जा सकता है?
उत्तर. अमलानन्द घोष
28. राजस्थान में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौनसा है?
उत्तर. राजस्थान में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर है.
29. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं?
उत्तर. जोहड़
30. खेजड़ी को राजस्थान राज्य वृक्ष कब घोषित किया गया था?
उत्तर. खेजड़ी को राज्य वृक्ष 1983 में घोषित किया गया था.

31. राजस्थान का वह जिला जिसका भौगोलिक एवं सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से मिलती है, वह है?
उत्तर. धौलपुर
32. दिवेर के युद्ध (अक्टूबर 1582) के पश्चात् महाराणा प्रताप की नयी राजधानी थी?
उत्तर. चावण्ड (उदयपुर)
33. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे?
उत्तर. अरावली पर्बतमाला को
34. लोकसभा में निर्वाचित होने वाली प्रथम राजस्थानी महिला कौन हैं?
उत्तर. गायत्री देवी लोकसभा में निर्वाचित होने वाली प्रथम राजस्थानी महिला है.
35. राजस्थान के मुख्यमंत्री जो निर्वाचित व मनोनीत दोनों रहे.
उत्तर. जयनारायण व्यास निर्वाचित और मनोनीत दोनों रहे.
36. कोशवद्र्धन किले का प्रचलित नाम है?
उत्तर. शेरगढ़ का किला (बाराँ)
37. भील जनजाति के सामाजिक रिवाजों व अर्थव्यवस्था के लिए सर्वाधिक पंसद, पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल) एवं परम्पराओं वाला वृक्ष है, वह है?
उत्तर. महुआ
38. राजस्थान के लोक साहित्य में किस देवी-देवता का गीत सबसे लम्बा है?
उत्तर. जीणमाता का गीत सबसे लम्बा है.
39. अकबर ने जब 1567 में चित्तौड़ पर आक्रमण किया, उस समय मेवाड़ का महाराणा कौन था?
उत्तर. उदयसिंह
40. वर्तमान के मीणा किसके वंशज हैं?
उत्तर. मत्स्य राज्य के शासकों के।

41. मण्डन किस दुर्ग का शिल्पी था?
उत्तर. कुम्भलगढ़
42. राजस्थान में सर्वाधिक जनजातियां किस जिले में पाई जाती हैं?
उत्तर. बांसवाड़ा
43. माही बजाज सागर परियोजना संयुक्त उपक्रम है?
उत्तर. गुजरात व राजस्थान
44. ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ राजस्थान के किस नगर में स्थित है?
उत्तर. ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ अजमेर में स्थित है.
45. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई के लिए प्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है?
उत्तर. बतकाड़े

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

शारीरिक शिक्षा के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

200 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह