वैदिक काल से प्रश्न
1.भारत का सबसे प्राचीन धर्म ग्रंथ किसे माना जाता है- वेद
2.वेद का संकलनकर्ता कौन है- महर्षि द्वैपायन वेदव्यास
3.वेदों की संख्या कितनी है- 4
4.वेदों का क्रम क्या है-ऋग्वेद ,सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद
5.सबसे पुराना वेद कौन है- ऋग्वेद
6.ऋग्वेद में मंडलों की संख्या कितनी है -10
7.ऋग्वेद में सूक्तों की संख्या कितनी है -1028
8.ऋग्वेद का कौन सा मंडल सोम देवता को समर्पित है- नवां मण्डल
9.दशराज्ञ युद्ध का विवरण किस वेद में मिलता है – ऋग्वेद में
10.दसराज्ञ युद्ध किस नदी पर लड़ा गया – परूष्णी नदी
11.मैं कवि हूं,मेरे पिता वैद्य है और मेरी माता चक्की चलाती है। यह कथन ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है?- नवां मण्डल
12.चारों वेदों को क्या कहा जाता है – संहिता
13.ऋग्वेद के किस सूक्त में चार वर्णों का उल्लेख पहली बार मिलता है – पुरूष सुक्त
14.भारतीय संगीत का जनक किस वेद को माना जाता है – सामवेद को
15.कौन सा वेद गद्य और पद्य दोनों में मिलता है – यजुर्वेद
16.तंत्र मंत्र ,जादू टोना, वशीकरण , प्रेम विवाह,मातृभूमि आदि विविध विषयों का विवरण किस वेद में मिलता है- अथर्ववेद में
17.पुराणों के रचयिता किसे माना जाता है – लोमहर्ष एवं उग्रश्रवा को
18.पुराणों की संख्या कितनी है -18
19.सबसे प्राचीन एवं प्रमाणित पुराण किसे माना जाता है- मत्स्य पुराण को
20.स्मृति ग्रंथ को किस अन्य नाम से जाना जाता है- धर्मशास्त्र
21.किस स्मृति ग्रंथ को सबसे प्राचीन एवं प्रमाणित बना जाता है – मनु स्मृति को
22.वैदिक साहित्य में सम्मिलित है – वेद, उपवेद, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद
23.वैदिक साहित्य के अंतिम अंग उपनिषद को क्या कहा जाता है- वेदांत
24.सत्यमेव जयते किस उपनिषद से लिया गया है- मुंडकोपनिषद से
25.मनुस्मृति की रचना किस काल में की गई थी- शुंग काल में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें