भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान | Indian History General Knowledge 2

1. हड़प्पाकालीन मुहरों पर अंकित शृंगयुक्त शिरोवस्त्र पहने और पशुओं से घिरे हुए योगी की पहचान किस रूप में की गई है? – पशुपति शिव के रूप में
2. राजा की उत्पत्ति का प्रथम साक्ष्य किस ग्रंथ में मिलता है? – ऐतरेय ब्राह्मण
3. उदयिन किस धर्म का अनुयायी था? – जैन धर्म का
4. अनीश्वरवाद के संबंध में किन दो धर्मों में समानता है? – बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म में
5. किसने पाटलिपुत्र को ‘पालिब्रोथा’ कहा? – मेगास्थनीज
6. 319-320 ई. में किसने गुप्त संवत् चलाया? – चन्द्रगुप्त प्रथम ने
7. ‘हर्षचरित’ की रचना किसने की? – बाणभट्ट ने
8. बंगाल के पाल शासक महिपाल को पराजित करने के बाद राजेन्द्र प्रथम ने कौन-सी उपाधि ग्रहण की? – गंगैकोण्डचोल की
9. ‘‘हिन्दुओं का यह विश्वास है कि उनके देश के जैसा कोई देश नहीं है, उनके राष्ट्र जैसा कोई राष्ट्र नहीं है, उनके राजाओं के समान कोई राजा नहीं है, उनके विज्ञान के समान कोई विज्ञान नहीं है।’’ यह कथन किसका है? – अलबरूनी का
10. उलेमाओं के आदेश पर फिरोजशाह तुगलक ने कौन-सा नया कर लगाया।’ – सिंचाई कर
11. दिल्ली की प्रसिद्ध ‘जामा मस्जिद’ का निर्माण किसने करवाया? – शाहजहाँ ने
12. किस सुल्तान ने पहले ‘हजरत-ए आला’ की उपाधि और बाद में सुल्तान की उपाधि धारण की? – शेरशाह ने
13. शिवाजी ने किसे बघनखे के प्रहार से मार डाला? – अफजल खाँ (बीजापुर के सरदार)
14. भारत में किसे फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है? – कोलबर्ट को
15. किस आंदोलन के दौरान सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखने को मिला? – तेलंगाना आंदोलन के
16. किस आंदोलन के दौरान गांधीजी को ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई? – चम्पारण आंदोलन के दौरान
17. किस गवर्नर जनरल ने ‘अहस्तक्षेप की नीति’ अपनायी? – सर जॉन शोर ने
18. बंगाल विभाजन कब हुआ? – 1905 ई. में
19. किसे ‘आधुनिक भारत का जनक’ कहा जाता है? – राजा राममोहन राय को
20. कौन-सा आंदोलन फरैजी आंदोलन के विरुद्ध था? – ताय्यूनी आंदोलन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

शारीरिक शिक्षा के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

200 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह