भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान - एक पंक्ति में

भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान  (Indian History General Knowledge) से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. बिना दुर्ग के अकेला सैंधव नगर कौन-सा है? – चन्हूदड़ो 
2. ‘आर्य’ शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है? – ऋग्वेद 
3. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया? – उदयिन द्वारा 
4. बौद्धों का वह धर्म ग्रंथ जिसमें गौतम बुद्ध के पूर्ववर्ती जन्मों की कथाएं वर्णित हैं, क्या कहलाता है? – जातक 
5. मौर्यकाल में वन विभाग का प्रमुख अधिकारी क्या कहलाता था? – आटविक 
6. कौन सर्वप्रथम गुप्त शासक था, जिसने ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की? – चन्द्रगुप्त प्रथम 
7. हर्षवर्धन किसका उपासक था? – शिव का 
8. राजराज प्रथम किस मत का अनुयायी था? – शैव 
9. ‘‘कोई भी राजा इतना दयालु, सहानुभूति रखनेवाला, विद्वानों एवं वृद्धों के प्रति श्रद्धालु राजा, अपने प्रयासों से कभी साम्राज्य पर आसीन नहीं हुआ।’’ मिन्हाज-उस-सिराज का यह कथन किससे संबंधित है? – इल्तुतमिश से 
10. अनाथ, स्त्रियों, विधवाओं एवं लड़कियों की सहातया के लिए ‘दीवान-ए-खैरात’ नामक विभाग की स्थापना किसने की? – फिरोजशाह तुगलक ने 
11. औरंगजेब का प्रथम राज्याभिषेक कब हुआ था? – 31 जुलाई, 1658 ई. को 
12. ‘अनवर-ए-सुहैली’ ग्रंथ किसका अनुवाद था? – पंचतंत्र का 
13. शिवाजी को राजा की पदवी किसने दी? – औरंगजेब ने 
14. फ्रांसीसियों ने भारत में अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की? – सूरत में 
15. करमशाह किस विद्रोह से संबद्ध था? – पागलपंथी विद्रोह से 
16. ‘खेड़ा सत्याग्रह’ किस वर्ष हुआ? – 1918 ई. में 
17. लॉर्ड वेलेजली के पूर्व भारत में सहायक संधि का प्रयोग किसने किया था? – डूप्ले ने 
18. किस वायसराय के शासन काल में बंगाल का विभाजन किया गया? – लॉर्ड कर्जन के शासन काल में 
19. ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना किसने की? – राजा राममोहन राय ने 
20. कलकत्ता, बंबई और मंद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1857 ई. में in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शारीरिक शिक्षा के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

सामान्य विज्ञान से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य

200 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह